Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद ने बढ़नी से देश के प्रम हेतु नई रेल सेवाएँ शुरू...

सांसद ने बढ़नी से देश के प्रम हेतु नई रेल सेवाएँ शुरू किए जाने का उठाया मुद्दा

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि बढ़नी (BNY) से नई रेल सेवाओं को यथाशीघ्र किया जाए प्रारंभ

बढ़नी सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने शून्यकाल में बढ़नी (BNY) से देश के प्रमुख महानगरों हेतु नई रेल सेवाएँ शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया। लोकसभा के शून्यकाल में सांसद माननीय जगदम्बिका पाल ने बढ़नी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BNY) से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को सदन के समक्ष प्रभावशाली ढंग से उठाया।

सांसद ने कहा कि बढ़नी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 100–200 मीटर की दूरी पर होने के कारण नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा व्यापारिक आगंतुकों के लिए भारत का प्रमुख प्रवेश द्वार है। उन्होंने जोर दिया कि बढ़नी की सामरिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्ता को देखते हुए यहाँ से देश के प्रमुख महानगरों – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता – हेतु नई रेल सेवाओं की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री पाल ने सदन के माध्यम से रेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि इस सीमावर्ती क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और मजबूत करने के लिए बढ़नी (BNY) से नई रेल सेवाओं को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाएँ शुरू होने से न केवल स्थानीय जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा, बल्कि यह समूचे पूर्वांचल एवं भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular