Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeकुएं में गिरे बंदर को घंटों की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला...

कुएं में गिरे बंदर को घंटों की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला गया बाहर

सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार गांव में शुक्रवार को एक बंदर पुराने खंडहरनुमा कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में पशु चिकित्सक डॉ.सुशील कुमार यादव, पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर और कांस्टेबल इंद्रेश यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन के कार्य में सहयोग किया। बंदर को बाहर निकालने के बाद पशु चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। अधिकारियों ने बताया कि बंदर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular