Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaराम कुंज में संपूर्ण रामायण का सजीव रूप मूर्तियों में देखने को...

राम कुंज में संपूर्ण रामायण का सजीव रूप मूर्तियों में देखने को मिलेगा

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। रामनगरी में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने को आने वाले भक्तों को राम कुंज में संपूर्ण रामायण का सजीव रूप मूर्तियों में देखने को मिलेगा। 120 मूर्तियों में संपूर्ण रामायण को समेटा गया है।
मूर्ति रूप में दिखेगी राम लीला
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रामलला के मंदिर में श्रद्धालुओं को मूर्ति के रूप में पूरी राम कथा का जीवंत रूप देखने को मिलेगा। गर्भगृह में बनने वाले राम मंदिर के राम कुंज में लगने वाली मूर्तियां लगभग बनकर पूरी हो चुकी है। इन मूर्तियों को करीब आठ साल पहले से अयोध्या के श्री राम कारसेवक पुरम में बनाया जा रहा है। इन मूर्तियों को सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है। मूर्तियों के जरिए ही पूरी राम कथा का सजीव चित्रण श्रद्धालुओं की आंखों के सामने होगा।
इन मूर्तियों में राम कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन होगा जिसकी शुरूआत पुत्रेष्ठी यज्ञ से होगी जिसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न का जन्म हुआ था। इसके अलावा मूर्ति रूप में भगवान राम की शिक्षा, वन गमन, सूर्पनखा संवाद और राम-रावण युद्ध के मूर्त रुप में दर्शन होंगे। यही नहीं भगवान राम के अयोध्या वापस आने और फिर उनके राज्याअभिषेक और अंत में सरयू नदी में उनके जलमग्न होने तक के दृश्यों को मूर्तियों की शक्ल में उकेरा जा रहा है।
इन मूर्तियों पर रामचरित मानस की चौपाइयां भी अंकित की जाएगी। इन मूर्तियों को शीशे से ढका जाएगा ताकि लंबे समय तक इन मूर्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और इन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने साल 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद उम्मीद है कि हर रोज कम से कम एक लाख लोग राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या आएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular