इटावा। विकास खंड बसरेहर के प्राथमिक विद्यालय नगला सबी में बुधवार को ईको क्लब की गतिविधि अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता बैठक की गई तथा विद्यार्थियों को पद पौधों के लाभ बताए गए।स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जनम सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य और पौधे का जीवन परस्पर एक दूसरे पर निर्भर है।पौधे हमे जीवन देते हैं साथ ही जीवन को चलने के लिए वे सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी करते हैं।उन्होंने अधिकाधिक संख्या में वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने को कहा।विद्यालय प्रांगण में अक्सर अराजक तत्व पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं तो गमलों में वृक्ष लगाएं जिस से विद्यालय में सुंदरता बढ़े। इस अवसर पर गमलों में दो औषधीय पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर ए आर पी सत्यपाल सिंह तथा विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
मनुष्य और पौधे का जीवन परस्पर एक दूसरे पर निर्भर है- राम जनम
RELATED ARTICLES





