Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeआरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजनों को समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजनों को समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार

बीते दिनों पोखरे में उतराता मिला था मृतका पूनम साहनी का शव 
निचलौल (महराजगंज)। बीते बुधवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बोदना के टोला नौडियहवा स्थित पोखरे में उतराता शव मिलने के बाद गुरुवार को एक बार परिजनों और ग्रामीण फिर आक्रोशित हो गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार को राजी हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतका पूनम साहनी का शव पोस्टमार्टम कर गुरुवार को ज्यों गांव पहुंचा। परिजन सहित गांव के लोग आक्रोशित हो गए। मृतिका के पति आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। सूचना पाकर एसडीम शैलेन्द्र कुमार व सीईओ अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शव का  दाह संस्कार दोमुहान नदी के घाट पर किए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति तो देखते हुए काफी संख्या में पुलिस प्रशासन मुस्तैद थे।
बोदना की घटना में सभी नामजद आरोपितों पर मुकदमा पंजीकृत कर ।मृतक आश्रितो को क्षतिपूर्ति के लिए विभाग द्वारा मानक के अधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular