Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeनंदीश्वर महाराज के मूर्ति की की गई प्राण प्रतिष्ठा

नंदीश्वर महाराज के मूर्ति की की गई प्राण प्रतिष्ठा

बांसी सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव के फलाहारी आश्रम वईनेश्वर महादेव मठ पर सोमवार को काशी के वैदिक मण्डली एवं क्षेत्रीय विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नंदीश्वर महाराज के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलश यात्रा वईनेश्वर महादेव स्थान से शुरू होकर बिशुनपुर मुस्तहकम होते हुए राप्ती नदी के तट पर पहुंची। जहा काशी से पधारे आचार्य पंडित विजय शंकर शास्त्री की वैदिक मंडली व क्षेत्रीय विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवारा गया।

पुनः राप्ती नदी के तट से वापस मठ पहुंचकर आचार्य विजय शंकर शास्त्री ने सभी कलशों को मंदिर में स्थापित करवाया। मठ के मठाधीश श्री श्री स्वामी जी महाराज एवं मंदिर के मुख्य पुजारी श्री स्वामी जगन्नाथ नंद सरस्वती द्वारा नंदीश्वर महाराज की मूर्ति को अन्न एवं फल से ढका गया।

तत्पश्चात विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरडी मंथन द्वारा हवन कुंड में अग्नि देवता को प्रकट किया गया। उसके बाद हवन कुंड में आहुति डाली गई। श्री स्वामी जी महाराज ने बताया कि मंगलवार को मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्रवासी प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान उमाकांत पाण्डेय, सतीश चंद पाण्डेय, मिश्रा जी, गिरिजापति उपाध्याय, देवेंद्र राय, मनोज पाण्डेय, कुलदीप सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular