Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeचोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र

चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र

 

 

अवधनामा संवाददाता

(चोपन/सोनभद्र) नगर के रेलवे रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन बुधवार को किया गया है। दशहरा का रावण दहन को लेकर रामलीला समिति रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि विगत वर्षों से इस वर्ष रावण के पुतले के आकार में बढ़ोत्तरी की गई है, जो कि लगभग 85 फिट ऊंचा बनाया गया है। भरपूर मनमोहक आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। पूरे मैदान को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मैदान के एक ओर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, मिक्की माउस,चरखा आदि भी लगा है। चोपन के रेलवे रामलीला मैदान में होने वाला रावण दहन लोगों के बीच हमेशा से कौतूहल का विषय बना रहता है क्योंकि यहाँ का पुतला पूरे जनपद में मशहूर है। इसे बैरिंग लगा कर बनाया जाता है कि जिसका पूरा गर्दन चारों दिशाओं में घूमता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular