Wednesday, September 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarभव्य कांवर यात्रा ने जलालपुर को किया शिवमय जलाभिषेक के लिये...

भव्य कांवर यात्रा ने जलालपुर को किया शिवमय जलाभिषेक के लिये रवाना हुए श्रद्धालु

जलालपुर।अंबेडकरनगर। सावन के पावन माह में श्री नवदुर्गा कांवरिया मंडल निशुल्क सेवा समिति के आयोजन में गुरुवार को एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम को जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान किया। दुर्गा माता मंदिर, यादव चौराहा से शुरू हुई ।

यात्रा का नेतृत्व कांवरिया संघ अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ सोनू गौड़ ने किया, जबकि प्रबंधक संतराम जायसवाल और संरक्षक और भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद ने विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भगवा झंडा फहराकर यात्रा को रवाना किया। श्रीराम जानकी मंदिर पर विशेष पूजा के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया, जिससे आस्था का संचार हुआ।

यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,वरिष्ठ नेता संजय सिंह, कमर हयात, मीसम रजा समेत गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। यादव चौराहा पर व्यापारी दुर्गेश अग्रहरि ने भंडारे का आयोजन किया, जबकि डाकखाना कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान वितरित किए। नगर भर में पुष्प वर्षा और गायक पंचम परदेशी के भक्ति गीतों की गूंज ने माहौल को और भी पावन बना दिया। बबलू गौड़ ,गप्पू गौड़, कुलदीप कन्नौजिया,लड्डू गौड़ युवाओं की टीम ने व्यवस्था संभाली।

जय भोलेनाथ कांवरिया मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रहरि और “बुलडोजर बाबा” के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा ने पूरे नगर में धार्मिक उल्लास फैला दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पंकज वर्मा, ईओ अरविंद कुमार, सभासद आशीष सोनी, अनुज सोनकर,अजीत निषाद,गौरव उपाध्याय,दिलीप यादव,व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता,प्रहलाद शर्मा,मनोज पांडे, विपिन पांडे,दीपेश चतुर्वेदी सहित कई अन्य मौजूद रहे है, जिन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular