Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यपाल ने नवम् दीक्षान्त समारोह का किया औपचारिक शुभारम्भ

राज्यपाल ने नवम् दीक्षान्त समारोह का किया औपचारिक शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर। राज्यपाल/कुलाधिपति/ आनन्दी बेन पटेल जी का आगमन सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में हुआ कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा नवम् दीक्षान्त समारोह का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। कुलपति कविता शाह द्वारा राज्यपाल/ कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल तथा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया गया। दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रकाशित उत्कर्ष स्मारिका एवं वार्षिक प्रतिवेदन का राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल तथा मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा विमोचन किया गया। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा बन्दे मात्रम गीत की प्रस्तुति की गयी।

विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगीत प्रस्तुत किया गया तथा संत कबीरदास के दोहे प्रस्तुत किये गये। राज्यपाल/कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल द्वारा नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह बुद्ध की पावन धरती है। मैं इस धरती को प्रणाम करती हूॅ। यहां पर गौतम बुद्ध ने विश्व को शान्ति का सन्देश दिया। यह भूमि देश-विदेश केे लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग शिक्षा प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करे। आप लोग शिक्षा प्राप्त कर समाज में परिवर्तन ला सकते है। आप लोग अपने माता पिता से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने में काम करे। आज लडको की अपेक्षा लड़कियों को अधिक मेडल प्राप्त हुआ है।

डिग्री प्राप्त करने में भी लड़किया आगे है। मेडल पाने वाले छात्र/छात्राओं के परिजनो व माता पिता को भी बधाई दिया।आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप मैच जीतकर देश का नाम उंचा किया हैै। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्यू0आर0 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जिसके लिए बधाई दिया। बड़ी संख्या में विदेशी छात्र सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में भारत की आत्मा है। गांवों में रोजगार की अपार सम्भावनाएं है। स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करें। सिद्धार्थनगर पिछड़ा जनपद है। हमे ऐसी खेती करना है जिसमें कम पानी की आवश्यकता हो। सभी अधिकारी अच्छे से कार्य करे। जनता आपसे अपेक्षा करती है। हमे अपना कार्य जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। छात्र/छात्राओं को भ्रमण कराये। यह धरा जैव एवं पर्यावरण से परिपूर्ण है। आज भारत इतिहास नही रहा है भविष्य को नई दिशा दे रहा है। स्वस्थ नारी सश्क्त नारी इसका उदाहरण है। भारत अन्तरिक्ष, रक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी में नया इतिहास रचा है।भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है। उपलब्धियों पर छात्राओ के साथ चर्चा करें। आज हम पूरे विश्व को दिशा दिखा रहे है। आप लोग देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करे और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाना है।

सभी बेटियो का एचबी टेस्ट कराये। 21वी सदी परिवर्तन की सदी है। विकसित भारत की नौजवान स्वर्णिम युग में जी रहा है। राज्यपाल/कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने पुनःदीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब ने नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग सबकी अपेक्षाओ को पूरा करे तथा देश का नाम रोशन करें। दीक्षान्त मारोह के बाद नये दायित्व का शुभारम्भ होता है। अपनी ज्ञान और क्षमता का उपयोग करें। आने वाला समय अवसरों के साथ चुनौतियों से भरा होगा। अपनी क्षमताओ को बढ़ाना होगा। कम्प्यूटराइजेशन से बहुत क्षेत्रों मे काम आसान हुआ है। आसान रास्ता चुनने वाले लोग सफलता तक नही पहुॅच सकते। भारतीय ज्ञान परम्परा है। अन्त में, दीक्षान्त समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी वाणी को विराम देने से पूर्व सभी स्नातकों, परा-स्नातकों तथा शोधार्थियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दिया। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने गोल्ड मेडल पाने वाले सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी तथा उनके माता-पिता व गुरूजनो को भी बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का अवसर मिला है। आज का दिन अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। सार्थक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। हम आजादी का अमृत काल मना रहे है। आप लोगो ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे है। यहां से आप लोग बहुत कुछ लेकर निकल रहे है। अपने देश का नाम रोशन करे। आज भारत दुनिया को समाधान दे रहा है। डिजिटल इंडिया आगे बढ़ रहा है। आत्म निर्भर भारत, नया भारत यही है। उ0प्र0 सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम किया है। आज देश की बेटिया देश की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। आप लोगो स्वयं भी प्रकाशित होगे तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रकाशित करेंगे। यहां से सत्य, अंहिसा व करूणा का सन्देश पूरे विश्व को गया है। प्रो0 कविता शाह ने अतिथिगण, विश्वविद्यालय के शिक्षक बहनों-बन्धुओं अधिकारी तथा कर्मचारीगण मीडिया के प्रतिनिधिगण, उपाधि तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यर्थियों का तथा दीक्षान्त समारोह की अध्यक्ष कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल जी का स्वयं एवं विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया।

जनपद सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, सन्तकबीरनगर के महाविद्यालय शामिल है। कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने कहा कि वर्ष 2025 में 69004 छात्राओ का पंजीकरण हुआ है। 2 ओपेन जिम की स्थापना की गयी है। डिजिटल लाइब्रेरी संचालित है। 2 दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र विश्वविद्यालय परिसर में संचालित है। गोद लिये गये 5 गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है। कई विश्वविद्यालयो से एमओयू किया गया ।नवम् दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जी द्वारा स्नरातक एवं स्नातकोत्तर में विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कुल 37 स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र, 11 अक्षय निधि डोनर स्वर्ण पदक/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएचडी उपाधि के 32 छात्र/छात्राओ को पीएचडी उपाधि दी गयी। कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी को ग्रन्थ गुच्छ एवं मोमेन्टो भेट किया गया। कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2025 के डिग्री को डीजी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया।

कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की बच्चियो द्वारा चित्रकला, कहानी कथन, एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगायन किया गय। इसके पश्चात राज्यपाल/ कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जी द्वारा नवम् दीक्षान्त समारोह के समापन की घोषणा की गयी। दीक्षान्त समारोह में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, कुल सचिव दीनानाथ यादव, तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षान्त समारोह के आयोजन समिति के सदस्य तथा कार्य परिषद के सदस्य तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular