Tuesday, May 13, 2025
spot_img
Homekhushinagarशोषितों और वंचितों के हितों के लिए समर्पित हैं देश व प्रदेश...

शोषितों और वंचितों के हितों के लिए समर्पित हैं देश व प्रदेश की सरकारें- विनय

अवधनामा संवाददाता

स्वागत से अभिभूत हुए विधायक, सबका व्यक्त किया आभार

कप्तानगंज, कुशीनगर। नगर के सुभाष चौक पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड का भव्य स्वागत किया गया। विगत कुछ दिनों पूर्व विधायक विनय प्रकाश को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का दुबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद कुशीनगर के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुई साथ हुई। इसके बाद नगर स्थित जेपी इण्टरमीडिएट कालेज से पद यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगरवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान भारत माता के जयघोष और विनय प्रकाश गोंड जिन्दाबाद के नारे के साथ नगर की सड़कें गूँज उठीं। भव्य रूप में यह पद यात्रा नगर के सुभाष चौक पँहुचीं। सर्वप्रथम सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत विधायक विनय प्रकाश गोंड को बधाई और शुभकामनाएं देने का ताँता लगा रहा। इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भाजपा कि सरकार समाज के सभी वंचितों और शोषितों के हितों के लिए समर्पित है। आज देश के हर निर्धन परिवार के लिए आशा के किरण पुंज के रूप में देश व प्रदेश की सरकारें दिखाई देतीं हैं।

बधाइयों का लगा तांता

बधाई देने वालों व स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दिग्विजय नाथ, प्रीतम नाथ गोंड, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, एडवोकेट जयराज सिंह, शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह, चन्दन कुमार गोंड, अभिषेक सिंह, जय सिंह, विश्वंभर प्रसाद, सुरेंद्र गोंड, रविन्द्र गोंड, बिन्देश्वरी गोंड, दिवाकर गोंड, मानवेंद्र पाठक, मार्कण्डेय पाण्डेय, रामदरश शर्मा, आजाद प्रसाद, नागेश्वर गोंड, कृष्ण मणि तिवारी, विरेन्द्र पाण्डेय, राजेश गुप्ता, रामदेव कुशवाहा, अनूप श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय खेतान, सूरज गोंड, बैजनाथ साहनी, आशुतोष मिश्रा, प्रिन्स जायसवाल, हरेंद्र सिंह, अम्बिका गुप्ता, गौतम सिंह, सगीर अहमद, मुकेश कुमार, मनोज सिंह, बैजनाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular