Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसरकार वायदा करने के बाद भी फ्री बिजली नहीं दे रही है,...

सरकार वायदा करने के बाद भी फ्री बिजली नहीं दे रही है, गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा रही है:गौरव टिकैत

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। किसानों के समस्याओं के समाधान हेतु तथा स्वाभिमान व सम्मान से जीने के लिए एकजुट होकर भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना होगा और ताकत का प्रदर्शन करते हुए सरकार पर दबाव बनाना होगा।उक्त उद्गार भारतीय किसान यूनियन के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने सर्किट हाउस में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, गौरव टिकैत ने किसने का आवाहन किया कि गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए, फ्री बिजली हेतु, छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए, ट्रैक्टर को एनजीटी से बाहर रखने के लिए 18 सितंबर 2023 को इको गार्डन लखनऊ में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचना होगा। श्री टिकैत ने कहा कि सरकार वायदा करने के बाद भी फ्री बिजली नहीं दे रही है, गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा रही है, और अरबों रुपए चीनी मिलों पर बकाया है जिसका भुगतान नहीं कर रही है, छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने हेतु कोई कदम नहीं उठा रही है, एक सवाल के जवाब में गौरव टिकैत ने कहा कि 2024 में किसान चाहता है कि सरकार फसलों के लाभकारी मूल्य देवे,एम एसपी गारंटी कानून बनाए, किसानों के कर्ज माफ करें।गौरव टिकैत मंडल के एक-एक ब्लॉक अध्यक्षों से 18 सितंबर को लखनऊ की किसान महापंचायत में कितने कार्यकर्ताओं के साथ कैसे पहुंचेंगे जानकारी लिया और भारी संख्या में पहुंचने के लिए टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में बलराम सिंह लंबरदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, अनुज सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, शालिकराम यादव मध्यांचल जॉन अध्यक्ष, रामकिशोर पटेल, अनिल वर्मा, राम गणेश मौर्य ,विनय वर्मा, अवधेश मौर्य, विशाल मौर्य, अभयराज ब्रह्मचारी, आलोक वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की तरफ से सभी पदाधिकारी को माला पहनकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने गौरव टिकैत को भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular