Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमीन विवाद को लेकर दबंगों ने किया हमला, आठ घायल

जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने किया हमला, आठ घायल

थाना सिरसा अंतर्गत ग्राम नियामतपुर सिरसा चौराहा पर अपने प्लाॅट पर काम कर रहे परिवार पर चाैबीस से अधिक दबंगाें ने हमला बोल दिया। इसमें दो महिलाएं एक बच्चे सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाना सिरसा कलार ले गई, जहां पर उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक केंद्र कुठौंद भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर सिंह विश्वकर्मा सिमर चौराहे पर प्रशासनिक अनुमति से अपने प्लांट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी शनिवार सुबह अमरपाल सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर निवासी लौना थाना चुर्खी अपने साथ लगभग चाैबीस से अधिक लाेगाें काे लाठी डंडों से लैस हाेकर अपने साथ लाये और काम कर रहे परिवार पर हमला बोल दिया।

इस दौरान अमर सिंह विश्वकर्मा, रामू विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, प्रयाग नारायण विश्वकर्मा, शारदा विश्वकर्मा, पूरन विश्वकर्मा, प्रेमलता विश्वकर्मा और शालू विश्वकर्मा घायल हाे गये। घायल अमर सिंह विश्वकर्मा ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को सिरसा थाने ले गई, जहां पुलिस ने तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक केंद्र कुठौंद भेजा है।

घायल अमर सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि जिस जगह को लेकर विवाद हुआ है, उसका पहले से ही मुकदमा चल रहा था। वह मुकदमा जीत गया और 25 अगस्त 2024 को लेखपाल पुलिस बल के साथ आए हुए थे और उन्होंने नाप तोल करके उससे अपना निर्माण कार्य करने की अनुमति दे दी थी। राजस्व विभाग की अनुमति के अनुसार वह आज अपने प्लाॅट पर पिलर बनाने का काम करवा रहा था। तभी ठाकुर बिरादरी के अमरपाल सिंह, महिपाल और उनके लड़के तथा अज्ञात 24 से अधिक दबंगों ने लाठी-डंडों से उनके और उनके परिवार के लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है। परिवार के आठ लोग घायल हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular