Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhराष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी का गठन व सम्मान समारोह धूमधाम...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी का गठन व सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया

मुबारकपुर/आजमगढ़ l राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का पूरी दुनिया में बज रहा है डंका आज इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नए पदाधिकारी का गठन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ! जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अशोक चौहान ने नए पदाधिकारी का चयन कर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के कारवाँ को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग पूनम सिंह के हाथों को मजबूत करने का काम किया गया l नए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष पूजा सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी संदीप श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री रामजीत गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिखा रावत, जिला प्रभारी महिला विंग आरती गिरी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्वांचल मीडिया प्रभारी प्रीति चौहान, प्रदेश सचिव शिव प्रकाश चतुर्वेदी, उमेश राय मंडल उपाध्यक्ष, शिशुपाल दुबे जिला मंत्री तथा जिला लीगल एडवाइजर, अमित खरवार मीडिया प्रभारी आजमगढ़, सत्यम विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, शरद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, एस0के शर्मा जिला सचिव, रामेश्वर विश्वकर्मा जिला प्रभारी, डॉ0एस0बी0 शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, बबलू कुमार जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सदस्य, नागेंद्र मौर्य सदस्य, श्याम नारायन मौर्य आजमगढ़ नगर अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत विश्व 56 देश में अपना परचम लहराया है और दुनिया के चौथे नंबर का संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत हो गया है l जिसकी पूरी दुनिया चर्चा करती है हिंदुस्तान के 22 प्रदेशों में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत अपना परचम फहराया है l अंत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अशोक चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular