Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसमाज सेवा की मिसाल बने ब्राह्मणों के ध्वजवाहक  को मिला समाज सेवा...

समाज सेवा की मिसाल बने ब्राह्मणों के ध्वजवाहक  को मिला समाज सेवा का सम्मान 

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। ब्राह्मणों के ध्वजवाहक पंडित कृपा निधान तिवारी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या को ऊः ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी द्वारा  मंगल पांडेय  के जन्मोत्सव कार्यक्रम  राजभवन के पास आयोजित कार्यक्रम में  उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण कुल शिरोमणि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा मिले सम्मान ने अयोध्या के साथ साथ पूरे जिले के ब्राह्मणों का सम्मान  बढ़ाने वाले श्री त्रिपाठी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित करके ब्राह्मणों के प्रेरणास्रोत बन कर आवाज बुलंद कर रहे हैं ।राम लला की धरती के समाजसेवी के सम्मान ने एक बार फिर पूरे ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपनी संयुक्त शक्ति का प्रदर्शन करने का मार्ग प्रशस्त किया है।इसके लिए श्री त्रिपाठी बधाई के पात्र हैं। अपने गुरु पंडित बैजनाथ द्विवेदी के आदर्शों को आत्मसात करके समाज के लोगों का कल्याण करने में जुटे श्री त्रिपाठी ने समाज के हर जाति के गरीब वर्ग की मदद करके एक मिसाल कायम की है अब तक वह कई सैकड़ा गरीब ब्राह्मण कन्याओं की शादी में आर्थिक मदद कर चुके हैं बेसहारा हर तरफ से निराश ब्राह्मण समाज के लोगों के उत्पीड़न दबंगों द्वारा सताने  वाले मामलों में मदद करके न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा की है। जो पूरे देश में एक मिसाल बन गई है।तीन बिंदु पर काफी दिनों से इनके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में अभी सवर्ण  समाज को मात्र 10% आरक्षण का झुनझुना मिला है जिसका कोई लाभ प्रशासन अड़गे बाजी के चलते सवर्ण समाज को नहीं मिल पा रहा है आर्थिक आधार पर आरक्षण सवर्ण  आयोग का गठन पूरे देश में समान नागरिक संहिता और लोगों को एकजुट करने के लिए सतत प्रयासरत है कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस उपाध्याय तथा संचालन ऊं ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय दुबे दी ने किया। संरक्षक शिव प्रकाश मिश्र सेनानी अधिवक्ता  उच्च न्यायालय  डॉ सूर्य कुमार शुक्ल पूर्व डीजी होमगार्ड  नम्रता पाठक प्रेम अवस्थी ममता तिवारी आदि ने मंगल पांडेय के जीवनी पर प्रकाश डाला सभी ने पूरे देश के ब्राह्मणों को एकजुट करने का बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि ब्राह्मण एक नहीं हुआ तो समाज बिखर जाएगा और उसका कल्याण होना मुश्किल हो जाएगा कार्यक्रम में ओम प्रकाश पांडे उर्फ रज्जू के के तिवारी विजय अवस्थी श्रवण अवस्थी  अरुणोदय तिवारी सच्चिदानंद पाठक आज बड़ी संख्या में ब्राह्मण लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular