Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaमहिला शिक्षक संघ की पांचवी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

महिला शिक्षक संघ की पांचवी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

इटावा। महिला शिक्षक संघ की पांचवी वर्षगांठ का आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ब्लॉक कार्यकारिणी के अलावा सैकड़ो महिला शिक्षिकाएं ,शिक्षक के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान,महिला शिक्षक संघ की गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और महिला शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में मीडिया प्रभारी श्वेता चंदेल और अर्चना बाजपेई शामिल थीं।इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की महामंत्री अर्चना चौधरी ने कहा कि संघ का उद्देश्य महिला शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि संघ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।इस गौरवपूर्ण दिन को मनाने के लिए महिला शिक्षक जिला कार्यकारिणी इटावा के बैनर तले एकत्रित हुए और इस दिन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई तथा केक काटकर इस दिन को विशिष्ट बना दिया गया महिला शिक्षक संघ इटावा की अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह के द्वारा सभी को प्राधिकार पत्र बांटे गए तथा पुरस्कार वितरण किए गए कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी महिला शिक्षक संघ की महामंत्री अर्चना चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू सिंह,उपाध्यक्ष मीनाक्षी पांडे ,अर्चना पांडे,प्रतिभा तिवारी,मंजू लता राजपूत,श्वेता चंदेल,अर्चना बाजपेई ,सीमा यादव सीमा चौहान,ज्योति यादव,श्रीमती अर्चना,कोषाध्यक्ष अनामिका पांडे,निशा मिश्रा के साथ-साथ ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular