Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसभी प्रत्याशियों का भाग्य सायं छः बजे तक मतपेटिका ओं में बन्द

सभी प्रत्याशियों का भाग्य सायं छः बजे तक मतपेटिका ओं में बन्द

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। नगर पालिकाध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों का भाग्य बृहस्पतिवार को सायं छः बजे मतपेटिका ओं मे बन्द हो गया। मतगणना के बाद ही भाग्यवान कौन है । किसके सर पर सजेगा जीत का ताज आने वाली 13तारीख को अब मतगणना का लोगों को रहोगा इन्तेजार। मुबारकपुर नगर का सामान्य निकाय चुनाव समय से निर्धारित समय पर आरम्भ हुआ। प्रातः लगभग ग्यारह बजे तक मतदान केन्द्रो पर महिला पुरुष की लम्बी लम्बी कतारें देखी गयी।फर्जी वोट पर प्रशासन ने वोटर कार्ड सख्त सत्यापन कर रोक लगा दी थी। इस प्रकार दोपहर धूप के चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। फिर सायं पांच बजे कुछ तेजी आई और सायं निर्धारित समय पर पोलिंग समाप्त के लगभग वोटिंग का प्रतिशत 58 तक पहुंच सकता है । बता दे कि मुबारकपुर में मतदान सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के मद्दे नजर लगभग ग्यारह बजे मुबारकपुर नगर कम्पोजिट विद्यालय मुबारकपुर पर बने मतदान केंद्र के मतदेय स्थल का निरीक्षण मण्डलायुक्त मनीष चौहान और साथ मे पुलिस उप प्रधान अखिलेश कुमार मिश्र हाल का जायजा लिए और लौट गए। इसके बाद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने मुबारकपुर नगर के मदरसा बाबुल ईल्म पर पहुंच कर सभी मतदेय स्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गए। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट डाक्टर मनोज सिंह ,सेक्टर मजिस्ट्रेट जगदीश प्रसाद, जोनल मजिस्ट्रेट अय्यूब अली और अन्य लोग लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे। उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान चन्द्र गुप्ता सुबह से ही जमे रहे। बूथो पर चुनाव सामग्री आवश्यकतानुसार पोलिंग पार्टी को उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिये। इसके पुलिस विभाग की टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार अपने हमराह पुलिस बल के साथ लगातार चक्रमण कर मुबारकपुर में शान्ति और कानून का पालन कराने में जुटे रहे। सायं छः बजे मतदान के पोलिंग पार्टी मुबारकपुर रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular