Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeसारथी संस्था के कर्मचारियों को मिल गया बसूली का ठेका

सारथी संस्था के कर्मचारियों को मिल गया बसूली का ठेका

 

अवधनामा संवाददाता

एआरटीओ कार्यालय में प्राइवेट लड़के लाइसेंस आवेदकों से करते अबैध बसूली
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करती है। लेकिन एआरटीओ कार्यालय के लाइसेंस विभाग में सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे है। यहां आने बाले लाइसेंस आवदेकों से खुली बसूली की जा रही है। सूत्रों की माने तो सारथी संस्था के सुपर वाइजर व सम्बंधित अधिकारी ने मिलकर एक प्राइवेट लड़कों का ग्रुप बनाकर उन्हें कार्यालय के बाहर छोड़ दिया है जो लाइसेंस आवेदकों से सम्पर्क करता है और उन्ही के द्वारा लाइसेंस बनाये जाते है। एक आवेदक से 1050 रुपए बसूले जाते है। प्राइवेट लड़के प्रतिदिन लाखों की बसूली करते है। जिसे प्रतिदिन शाम को बंदरबांट कर लिया जाता है। सारथी संस्था के कर्मचारी सालों से जमे हुए है!!एआरटीओ कार्यालय में अधिकारियों व लिपिकों एवं कर्मचारियों के तबादले हो जाते है लेकिन सारथी संस्था से जुड़े कर्मचारियों के तबादले नही होते है सारथी संस्था से जुड़े कर्मचारी 12-12 साल से एक ही पटल पर जमें है। तथा जो भी अधिकारी आता है इन्ही कर्मचारियों के इशारों पर काम करता है। अहम बात यह है कि स्थानीय व राजनीतिक संरक्षण के कारण यह कर्मचारी अधिकारियों पर भी रौब गांठते नजर आते है। जिससे इनके संरक्षण में कार्यालय में भ्रष्टाचार पनपता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular