Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeताड़का-सुबाहू वध का लीला, गूंजे जयकारे

ताड़का-सुबाहू वध का लीला, गूंजे जयकारे

मिठौरा ( महराजगंज)। मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी गांव में रुद्रमहायज्ञ मे चल रहे रामलीला तीसरे दिन बुधवार की रात कलाकारों ने ताड़का और सुबाहू वध का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन के दौरान जैसे ही प्रभु राम ने अपने बाण से ताड़का और सुबाहू का वध किया, वैसे ही पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चली रामलीला में दर्शकों ने खूब आनंद लिया। बिहार के मधुबनी से आए कलाकारों ने रामलीला के पहले मंचन में दिखाया कि ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से आज्ञा लेकर राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं।

यज्ञ शुरु होते ही राक्षसी ताड़का और सुबाहू उसमें विघ्न डालने आ जाते हैं। तब राम उन दोनों का अपने बाण से वध कर देते है। साथ ही राम और लक्ष्मण ने गौतम ऋषि के आश्रम पहुंचकर अहिल्या का उद्धार किया। पाषाण रूप में बैठी अहिल्या प्रभु चरणों का स्पर्श पाकर मुक्त हो गईं और उन्होंने प्रभु राम के दर्शन को अपने जीवन को धन्य बताया। इस अवसर पर संत मुनी, धनराज,झिनकारी शर्मा, संजय तिवारी,राजन पाण्डेय, राजकुमार गौड़ अजय कुमार भारती, केवल गुप्ता सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular