Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeItawaइलाज को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी 25 हजार की आर्थिक...

इलाज को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी 25 हजार की आर्थिक मदद

बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने एक बार फिर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जरूरतमंद युवक की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया।

पूरे मोती राम, करौंदी भरेथा निवासी शुभम पाल के भाई शिवम् पाल जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके इलाज में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने तत्परता दिखाते हुए शुभम पाल को इलाज के लिए 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि उन्हें गरीबी और अभाव का दर्द भली-भांति ज्ञात है। उनके माता-पिता ने उन्हें यही संस्कार दिए हैं कि पहले सामने वाले की पीड़ा को समझें और उसकी मदद करें, उसके बाद अपनी चिंता करें। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों के साथ खड़े हों।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजेश मसाला आए दिन क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। उनकी इस मानवीय पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है।

परिजनों ने भावुक होकर जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहायता उनके लिए संजीवनी साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular