Thursday, March 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ किया संवाद

जिलाधिकारी ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ किया संवाद

अवधनामा संवाददाता

बच्चों को सुनाये अपनी स्कूली जीवन के अनुभव

शाहजहांपुर।  शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बच्चो के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने समय के बेहतर प्रबंधन, आत्मअनुशासन, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कठिन परिश्रम द्वारा जीवन में सफल होने के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का चयन क्षमता एवं रुचि के अनुसार किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस कार्य को करने से आत्म संतुष्टि मिलती हो, वही हमारे लिए सबसे बेहतर चयन होता है। सफलता प्राप्त करने हेतु नियमित अध्ययन एवं समय प्रबंधन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई को कदापि बोझ न समझे एवं प्रसन्नता और मेहनत के साथ अध्ययन करें। अनुशासित जीवन के सफलता में महत्व के विषय में जिलाधिकारी ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संतुलित, सुपाच्य एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने से न केवल शरीर तंदुरुस्त रहता है, वरन पढ़ाई में भी मन लगता है। पढ़ने वाले छात्रों को मोबाइल का प्रयोग केवल आवश्यक होने की स्थिति में करने के लिए प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल पर अनावश्यक रूप से समय नष्ट करने से अध्ययन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिलाधिकारी ने बच्चो को साइबर सुरक्षा के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने महापुरुषों के जीवन से शिक्षा ग्रहण करते हुए सभी को निरंतर आगे बढ़ने हेतु भी प्रेरित किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के विषय में बच्चो को जानकारी दी।बच्चो के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर लगातार क्रियाशील है। सभी से कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानियां बरतने की अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग मास्क लगाएं एवं हाथों को समय समय पर सेनेटाईज करते रहे। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शीघ्र अभियान चलाए जाने तथा चाइनीज मांझा के प्रयोग को पूर्णतया बंद किए जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular