Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने नगर पंचायत डुमरियागंज का किया निरीक्षण दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत डुमरियागंज का किया निरीक्षण दिया निर्देश

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत कार्यालय डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा राज्य वित्त/15वें वित्त का रजिस्टर देखा गया। इसके अलावा लॉग बुक को भी देखा गया। लॉगबुक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज का हस्ताक्षर नही पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ठेका कर्मचारी की पत्रावली अपूर्ण पाये जाने तथा सफाई कर्मी की पत्रावली अपूर्ण पाये जाने पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ सहायक हसन ताकीब रिजवी एवं कार्यालय सहायक महंत मिश्रा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वरिष्ठ सहायक हसन ताकीब रिजवी पर विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज को निर्देश दिया कि 03 दिवस के अन्दर वित्तीय वर्ष 2024-25 का अब तक के अपूर्ण समस्त रजिस्टर व पत्रावली पूर्ण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय में सुधार लाने एवं हो रहे कार्यो का समय से भुगतान, पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक ढंग से करने के साथ ही समस्त कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करे।  इस अवसर पर उपरोक्त के अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular