Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर सिरसा के...

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर सिरसा के मण्डी सचिव का वेतन रोकने के दिए निर्देश

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभागों के विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाणिज्यकर विभाग के राजस्व वसूली की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर डिप्टी कमिश्नर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति ठीक न पाये जान पर सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए राजस्व की वसूली में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षक बारा पर नाराजगी जताते हुए राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ प्रशासन से लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने परिवहन, वाणिज्य एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने आर0सी0 पर भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत विद्युत बकाये की वसूली सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए सभी अधिशाषी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है तथा सभी अमीनों का वसूली लक्ष्य निर्धारित किए जाने को कहा है। मण्डी समितियों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा में सिरसा मण्डी की राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव का वेतन रोकने के साथ-साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मण्डी सचिवों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह सहित सभी अपर जिलाधिकारीगण एवं सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular