Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी ने यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रचार वाहन जिले के शहरी व ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन किए जाने के लिए करेगा जागरूक

महोबा। 1 जनवरी 2026 से पूरे माह तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम जन लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने गुरूवार को यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम को यातायात नियमों का अनुपाल करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया साथ अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी आवास से डीएम ने यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के शहरी व ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन किए जाने के लिए जागरूक करेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आमजन को संबोधित करते कहा कि यातायात नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए है, जिससे वह स्वयं और दूसरों को दुर्घटनाओं से बचा सके।

इस मौके पर एआरटीओ दयाशंकर, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रभारी तेजसिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवधेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, उप यातायात निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार सोनीख् अल्ताफ, हुसेन रामजी, शिवकुमार गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व गणमानय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular