Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 

 

 अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत युद्ध स्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश। 
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रभावी गति लाए जाने तथा मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन के कल दिनांक 16 अप्रैल के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पत्यौरा पेयजल योजना में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
         इस दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत  पाइप पेयजल योजना के सभी कार्यों यथा डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल ,अवर जलाशय  ,सीडब्ल्यूआर , क्लियर वाटर राइजिंगमेन ,वितरण प्रणाली , हाउस कनेक्शन आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि पत्यौरा पेयजल योजना से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए । उन्होंने कहा कि  ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत संपादित होने वाले कार्यों हेतु सभी कंपोनेंट पर एक साथ कार्य किया जाए । कहा कि इससे आच्छादित होने वाले संबंधित सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल योजना के कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने में जो भी रोड छतिग्रस्त हो रही है उसको तत्काल दुरुस्त कराया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित सभी स्थलों पर पाइप लाइन बिछाने, घर घर कनेक्शन देने का कार्य एक साथ किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता ना बरती जाए । ज्ञात हो कि पत्यौरा डांडा पेयजल योजना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो में पाइप लाइन के माध्यम से टोटी से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा । इसके सभी कार्य अक्टूबर से पहले पूरा करना है। इसके क्रियाशील होने के साथ ही संबंधित गांवों में पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
       इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी ,कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular