Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिलाएं मजबूत होंगी तभी तो देश तरक्की करेगा: अनुपमा लोधी

महिलाएं मजबूत होंगी तभी तो देश तरक्की करेगा: अनुपमा लोधी

उरई (जालौन)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनुपमा लोधी ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो देश प्रगति करेगा। सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। साथ ही 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 1090, 1012, 108 महिला संबंधित सहायता संपर्कों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारी को शक्ति स्वरूपा बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारियों को पूजने की अवधारणा है। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं अपने अंदर की ताकत को पहचानें और आगे बढ़ें। केंद्र और राज्य सरकारें भी हर तरह से महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों में जुटीं हैं। यह बात उन्होंने सद्भाव मंडपम सभागार में आयोजित ‘नारी शक्ति गौरव उत्सव’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

जिले की नामी-गिरामी संस्था अनुरागिनी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सूर्य नायक, अध्यक्ष जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार उपेंद्र सिंह राजावत, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन वंदना वर्मा, डॉ विनोद कुमारी, भाजपा नेत्री राजेश्वरी यादव, समर्पण के संयोजक राधेकृष्ण आदि मंचस्थ रहे। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।

एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा, महिलाओं को अवसर प्रदान किए जाने की जरूरत है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। अनुरागिनी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि इसके लिए सतत प्रयास की जरूरत है।

अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सेवा, जल संरक्षण, कृषि, सहकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए अंजू अग्रवाल, सुधा खरे, कंचन वैद, किरण झा, कुसुम पटेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं को न्यूट्रीशनल किट वितरित की गईं। इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के अमित उपाध्याय, प्रद्युम्न सिंह, नितिन कुमार सैनी, राज प्रताप सिंह, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, मनीष नगारिया, धर्मेंद्र राठौर, वसंत अग्रवाल, बृजेंद्र कुशवाहा, शरद जाटव, कृष्ण कुमार झा, विनोद सोनी, सीमा अहिरवार, रेखा सोनी, मंजू पाठक, सरोज मिश्रा, स्वाति बाथम, रवींद्र रायकवार, सौरभ अग्रवाल, विनीता सोनी, उमा पटेल, मुन्नी राठौर, ऋषि अग्रवाल, जगदीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन जगपाल यादव एवं प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप  से किया। संस्था   के समन्वयक नितिन सैनी ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular