Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा सरकार की नीतियों से कर्ज में डूब रहा देश: रामराज गोंड़

भाजपा सरकार की नीतियों से कर्ज में डूब रहा देश: रामराज गोंड़

अवधनामा संवाददाता

 

सोनभद्र/ब्यूरो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू राम पांडेय की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम घोरावल में सम्पन्न हुआ, संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम राज सिंह गोंड मौजूद रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद के 10 ब्लॉकों में संवाद कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। और संगठन के मजबूती के लिए रणनीति तैयार किया जा रहा है। लोकसभा में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इस दौरान न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता जगदीश मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये मजदूरों, किसानों, युवाओं, छत्राओ, कामगारों, कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके लिए न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे है। राहुल गांधी का यह न्याय यात्रा जरूर बदलाव लाएगी, जनता का लागतार समर्थन मिल रहा है।
उक्त मौके पर ब्लाक अध्यक्ष लल्लूराम पांडेय, संगीता श्रीवास्तव, राजबली पांडेय, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, रामप्यारे गोंड, इरसान यादव, राजू पाठक, सुरेश कोल, अशोक पांडेय, प्रभावती देवी, फूल सिंह गोंड, गणेश गोंड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular