Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaमोदी सरकार के नौ साल में देश तबाह और बर्बाद हुआ हैः...

मोदी सरकार के नौ साल में देश तबाह और बर्बाद हुआ हैः का.रमेश सेंगर

अवधनामा संवाददाता

भाकपा माले के बुन्देलखण्ड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बांदा। मोदी सरकार में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। इसलिए भाकपा माले और वामपंथी दलों के द्वारा एकजुट होकर भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने तक चलेगा।
यह बात आज भाकपा (माले) के बुन्देलखण्ड प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में देश तबाह और बर्बाद हुआ है। देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के कल कारखानों और परिसम्पतियों को अडानी अम्बानी के हवाले करके रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं। बेरोजगारी और मंहगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। मोदी सरकार का अमृत काल जनता के लिए आफत काल बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर के अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूरा देश अघोषित रूप से आपातकाल से भी ज्यादा खतरनाक हालातों से गुजर रहा है। माले नेता ने कहा कि प्रदेश में योगी का बुल्डोजर गरीबों, दलितों तथा मुसलमानों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ा है। ग्राम समाज की जमीनों पर बसे दलितों-पिछड़ों और आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के नाम पर पुलिस को एनकाउंटर करने की छूट दे दी गई है। पूरा प्रदेश पुलिस राज में तब्दील हो गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी लोकसभा सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने लिए पूरी ताकत से लग जाएं।
बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी का0 रामप्रवेश यादव ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के चलते मनरेगा मजदूरों को उनकी मज़दूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के पात्रों के चयन, गरीबों को पेंशन और उपश्रमायुक्त कार्यालय से निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। जिसके खिलाफ हमें संघर्ष करना होगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनसमस्याओं को लेकर 28 नवम्बर को पार्टी अशोक लाट चौराहा पर धरना प्रदर्शन करेंगी । इसके पहले 12 से 27 नवम्बर तक जन अभियान चलाया जाएगा।बैठक में का0बब्बू खां,का0राम नरेश गौतम ,का0 सूरज दीन वर्मा, अश्विनी कुमार का0 चन्द्रभवन वर्मा, विजय कुमार, का0कल्लू वर्मा, का0 शिवपूजन वर्मा,का0 राजेन्द्र प्रसाद,का0 विजय सिंह,का0 मेवा लाल,का0 कल्लू वर्मा,का0रजउआ वर्मा, का0भगवान दीन का0रामस्वरूप आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular