Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंचकोसी परिक्रमा मार्ग के शहर वाले हिस्से का निर्माण कार्य आगामी रामनवमी...

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के शहर वाले हिस्से का निर्माण कार्य आगामी रामनवमी से पूर्व कर लिया जाय:मण्डलायुक्त

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या । मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या में प्रस्तावित विकास कार्यो एवं चल रहे पुराने सौन्दर्यीकरण के कार्यो के प्रगति की समीक्षा एवं अयोध्या संरक्षण विकास निधि एवं विकास निधि से कराये जाने वाले कार्यो के सम्बंध में एक आवश्यक बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण विशाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अयोध्या के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यो से सम्बंधित प्रस्तावित कार्य जो शासन में स्वीकृत हेतु लंबित है,उनकी सूची बनाकर प्रस्तुत की जाय, जिससे कि शासन में पैरवी कर जल्द स्वीकृत करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन प्रमुख पथों यथा-अवध आगमन पर क्षीरसागर पथ तथा निर्माणाधीन 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के कार्यो में तेजी लायी जाय और जो भी बाधायें आ रही हो उनका तत्काल निराकरण कराया जाय। मण्डलायुक्त ने कहा कि 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के सभी लिंक मार्गो एवं अन्य प्रमुख मार्ग जिनका सौन्दर्यीकरण कराया जाना शेष है सभी का जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ज्वाइंट सर्वे कर लें और अयोध्या में आगामी भीड़ के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु उनकी चौड़ाई निर्धारित कर लें। चौक को जोड़ने वाले सभी मार्गो के सौन्दर्यीकरण के सम्बंध में अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, इसके साथ ही चौक से फतेहगंज होते हुये मकबरा तक के मार्ग में कबल स्टोन लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 14 कोसी परिक्रमा एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थानों मार्गो में जहां भी स्ट्रीट लाइट का प्रावधान है उसकी डिजाइन बिना स्वीकृतकराये बिना न लगाई जाय। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में जो भी बाधायें आ रही हों उसके सम्बंध में अवगत कराया जाय, जिस पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में कोई बाधा नही है। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के शहर वाले हिस्से का निर्माण कार्य आगामी रामनवमी से पूर्व कर लिया जाय, जिससे कि आने वाले श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होंने पाये। बैठक में सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त कार्यपालक अयोध्या तीर्थ विकास क्षेत्र परिषद श्री धीरज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्तगण, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular