Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeSliderबारात में बाइक के रंग ने कराया विवाद, पुलिस ने दूल्हे के...

बारात में बाइक के रंग ने कराया विवाद, पुलिस ने दूल्हे के दो भाइयों को गिरफ्तार कर किया चालान

मैनपुरी के करहल में बारात के दौरान बाइक बदलने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने दूल्हे के भाइयों पर बाइक बदलने का आरोप लगाया जिसके बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और दूल्हे के भाइयों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की। मामला दो बाइकों के एक ही रंग के होने के कारण हुआ।

भाई की बरात में शामिल होने आए दो युवकों पर ग्रामीणों ने बाइक बदलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। समझा−बुझाकर ग्रामीणों ने शांत कराकर बरात विदा कर दी। इसके दो दिन बाद फिर से भाई की ससुराल पहुंचे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सहित दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी गोरेलाल जाटव की पुत्री प्रियंका की मोहब्बतपुर लभौआ निवासी इंद्रसेन उर्फ नीटू से शादी तय हुई थी। चार जुलाई की शाम को बरात आई। जहां रातभर शादी की रस्में पूरी हुईं। पांच जुलाई की सुबह जब दुल्हन की विदाई हो रही थी। तभी दूल्हे के भाई अर्जुन और विजय के बीच घरातियों से बाइक बदलने को लेकर विवाद होने लगा।

दूल्हे के भाइयों पर बाइक बदलकर ले जाने का आरोप लगाया

ग्रामीणों ने दूल्हे के भाइयों पर बाइक बदलकर ले जाने का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामा के बाद गांव के संभ्रांत लोगों ने विवाद को शांत करा दिया और दुल्हन सहित बरात को विदा कर दिया। बाइक बदलने की बात से नाराज अर्जुन और विजय फिर से भाई इंद्रसेन की ससुराल पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पाकर कुर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां बाइक सहित दोनों भाइयों को पकड़कर थाने ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

एक सी थीं दोनों बाइकें, इसी को लेकर हुआ विवाद

गांव तखरऊ में चार जुलाई को हुई पुत्री की शादी में दहेज के रूप में पिता गोरेलाल ने बाइक दी थी। उनके पड़ोस के ही रहने वाले मुस्लिम समाज के युवक की भी बाइक उसी रंग की थी। इसके चलते बाइक बदल गईं।

कुर्रा प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि एक ही रंग की बाइक होने के कारण दोनों आपस में बदल गई थीं। इसी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular