र्जी वाडे की जांच में आए सी एम ओ को अमेठी इन्स्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस बंद मिला
अमेठी पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के फर्जीवाड़े की जांच का काम अभी भी जारी है। शुक्रवार को एस डी एम आशीष सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी के साथ जांच में आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह को नर्सिंग संस्थान में कोई स्टाफ नहीं मिला। अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर गलत ढंग से एक पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट संचालित मिला। अस्पताल के कर्मचारी नगर में पैथालॉजी चला रहे हैं।
निरीक्षण में आए सी एम ओ ने दो पैथालॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद कराया है। सी एम ओ ने सभी पैथालॉजी और गलत तरीके से नर्सिंग कॉलेज चला रहे संचालकों को नोटिस जारी करने और सी एच सी के लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कार्रवाई के बाद अमेठी इन्स्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस बंद है। संचालक और कर्मचारी फरार है।सी एम ओ को मौके पर कोई नहीं मिला। पैथालॉजी पर काम कर रही युवती की डिग्री फर्जी मिली। सीएचसी भवन में खून की जांच के लिए एक अतिरिक्त भवन बनाया गया है।अस्पताल के पिछले हिस्से पर स्थिति भवन के ही पास अस्पताल में ही तैनात एलटी ने अपना पैथालॉजी सेंटर बना रखा है।
शुक्रवार दोपहर सीएमओ और एसडीएम अचानक सीएचसी के पिछले हिस्से की दीवाल के पास पहुंचे तो दो युवतियां खून का सेंपल ले रही थी सरकारी अस्पताल का पर्चा देखने के बाद दोनो अधिकारी हरकत में आ गये उन्होंने दोनो से जानकारी की तो बताया गया कि वह खून का सेंपल जमा कराने के बाद पब्लिक पैथालॉजी पर जांच के लिए भेज देती है इस पर सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पताल का पर्चा किसने भेजा जिस पर उन्होंने कहा कि अस्पताल के ही एलटी ने इसे भेजा है।
जिसके बाद सीएमओ अस्पताल की लैब में गये उन्होंने लैब टेक्नीशियन से जानकारी ली लैब टेक्नीशियन अपनी बात से मुकरने लगा तभी दोनो युवतियों और मरीज से अधिकारियो ने आमना सामना कराया सीएमओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन पर कड़ी कार्रवाई होगी इसके बाद सीएमओ और एसडीएम लैब टेक्नीशियन की पैथालॉजी पर पहुंची जहां पर मौके पर मिली लैब टेक्नीशियन किरन पाल से अधिकारियो ने डिग्री मांगी लैब टेक्नीशियन ने जो डिग्री दिखाई वह शहर में संचालित फर्जी कॉलेज की मिली जिस पर सीएमओ ने कहा कि यह कॉलेज फर्जी था इनके संचालक जेल जा चुके है।
आपको जानकारी नही है आप जाकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दीजिए किरन ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने पढ़ाई की थी लैब टेक्नीशियन के कोर्स के लिए मुझसे डेढ़ लाख रुपये लिए गये थे सीएमओ ने तत्काल अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन की पैथालॉजी बंद कराई सीएमओ ने कहा कि इस पैथालॉजी का संचालन वैध नही है अभी इसका कोई वैध लाइसेंस नही है कार्रवाई की जायेगी इसी के समीप संचालित एक पैथालॉजी पर सीएमओ पहुंचे उन्होंने पेपर मांगे तो संचालक ने बताया कि अभी आवेदन किया गया है जिस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिना लाइसेंस जारी हुए कैसे संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने तत्काल पैथालॉजी का संचालन बंद कराया शहर के अंतू रोड पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया सेंटर के संचालन का कोई वैध कागजात नही मिला सेंटर पर चिकित्सक भी मौजूद नही मिले एक प्रशिक्षित युवती सेंटर पर मिली वह वीडियो काल से जांच करती मिली जिस पर अधिकारियो ने उनका मोबाइल ले लिया सीएमओ ने कहा कि इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम आशीष सिंह ने कहा कि लैब टेक्नीशियन सरकारी अस्पताल के मरीजो की जांच अपने पैथालॉजी पर करता था सरकारी पर्चे पर जो जांच लिखी जाती थी वह यही बताता था कि यह जांच अस्पताल में नही होगी इसे बाहर कराना पड़ेगा जिसके बाद वह अपनी पैथालॉजी पर भेजता था अपनी दो प्राइवेट कर्मचारी के माध्यम से वह अस्पताल के समीप ब्लड कलेक्शन करवाता था इसके पहले भी कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा चुका है।





