Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पीड़ित परिवार से मुलाकात

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पीड़ित परिवार से मुलाकात

बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुरवा परसोला निवासी रामश्री, पत्नी सूरजबली राजपूत (लोधी) की 4 जून 2025 को दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इस जघन्य घटना के बाद आज कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए बाराबंकी सांसद और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस के चेयरमैन तनुज पुनिया, जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे, मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भेजा।

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। तनुज पुनिया ने परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना ही रामश्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमारी मांग है कि हत्यारों को कड़ी सजा दी जाये।

कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की । कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से उठाने और न्याय के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular