Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhअच्छा दहेज न मिलने पर आधे रास्ते से दूल्हन को किया वापस

अच्छा दहेज न मिलने पर आधे रास्ते से दूल्हन को किया वापस

अवधनामा संवाददाता

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव से बारात दलित बस्ती में आई थी। बारात लगभग 09 बजे आलमपुर पहुंची और धूमधाम से द्वारपूजा के बाद घरातियों ने बारातियों का आदर सत्कार किया। देर रात्रि विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह के बाद पर लड़का कोहबर में जाने से इनकार कर दिया। बाहर दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में बैठा रहा, लड़की जब आयी तो गाड़ी में बैठकर चली गयी। जब दूल्हे की गाड़ी आधे रास्ते पहुंची तो लड़के ने फोन कर लड़की के परिजन से कहा कि दहेज में अंगूठी, माला नहीं मिला है और वह लड़की को पुनः लेकर ससुराल पहुंच गया। लड़की पक्ष द्वारा काफी मान-मनौव्वल की गई लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। आक्रोश में आकर लड़की पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना लिया। लगभग दो बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लड़के को छुड़ा कर दोनों पक्षो को लेकर थाने लायी।
जैन पुत्र जीलालजी निवासी तुरकौली थाना रौनापार की बारात पूजा पुत्री आत्माराम निवासी आलमपुर थाना जीयनपुर 28 मई को रात्रि लगभग 09 बजे पहुंची। शादी की सभी रस्मे धूमधाम से की गई। सुबह जब कोहबर की रस्म का समय आया तो दूल्हा कोहबर में जाने से मना कर दिया और जाकर गाड़ी में बैठ गया। दूल्हा, दुल्हन को लेकर चला गया लेकिन दरवाजे पर रखा सारा सामान लड़के वाले नहीं ले गए। आधे रास्ते जाने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के परिजनों को फोन कर कहा कि दहेज में अंगूठी, माला नहीं मिला है और वह लड़की को पुनः लेकर ससुराल पहुंच गया। लड़की पक्ष द्वारा काफी मान-मनौव्वल की गई लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। लड़की पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना लिया। लगभग दो बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लड़के को छुड़ा कर दोनों पक्षो को लेकर थाने लायी। थाने में मामले में लेकर जमकर पंचायत चली, लड़की पक्ष वाले 6 लाख रूपये सहित विवाह में हुए खर्च की मांग करने लगे, वहीं लड़की अब अपने ससुराल जाने से इनकार कर रही है। बता दें कि 6 माह पूर्व यह शादी तय हुई थी। गोद भराई बरक्षा आदि लड़की के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular