Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeBusinessद बॉडी शॉप महीने भर चलने वाली अपनी एंड ऑफ सीजन स्किन-टास्टिक...

द बॉडी शॉप महीने भर चलने वाली अपनी एंड ऑफ सीजन स्किन-टास्टिक सेल लेकर आया

 

लखनऊ : पर्सनल केयर में दिलचस्पी रखने वालों के लिये एक अच्छी खबर है- द बॉडी शॉप की बेहद पसंद की जाने वाली एंड ऑफ सीजन स्किन-टास्टिक सेल वापस लौट आई है! ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय पर्सनल केयर ब्रांड ने सेल की घोषणा की है, जिसमें कई उत्पादों पर आकर्षक ऑफर्स होंगे, जिनमें वे बेस्टसेलर्स भी शामिल हैं, जिन्हें पहले कभी सेल में शामिल नहीं किया गया। साथ ही खास मौकों, जैसे कि शादी और जन्मदिन के लिये प्री-पैक्ड गिफ्ट भी आकर्षक दामों पर उपलब्ध हैं। 1 जनवरी 2023 से शुरू हुई यह सेल 31 जनवरी तक चलेगी।

स्किन-टास्टिक सेल कई उत्पालदों पर 50 प्रतिशत की भारी छूट दे रही है, जिनमें द बॉडी शॉप का पुरस्कार-विजेता बॉडी बटर कलेक्शकन, विटामिन-ई रेंज, हैण्डन क्लींशजिंग जेल कलेक्शयन, और लिमिटेड एडिशन रेंज शामिल हैं, जैसे कि वाइल्डी पाइन, स्पानइस्डक ओरेंज और पैशनफ्रूट। इतना ही नहीं, द बॉडी शॉप की स्किन-टास्टिक एंड ऑफ सीजन सेल अभी सबसे बढ़िया जगह है, क्योंरकि शादी का सीजन अपने जोरों पर है। इस सेल में ब्राण्डम के सर्वश्रेष्ठ् मेकअप प्रोडक्ट्सं, सन प्रोटेक्शीन और फेशियल ऑयल्सी में से कुछ छूट वाले दामों पर उपलब्धज हैं। और तो और, भारत में 200 से ज्यादा जगहों पर द बॉडी शॉप स्टोर्स से खरीदारी करने वाले ग्राहक बाय वन गेट वन ऑफर का मजा ले सकते हैं और अपने चुनिंदा किन्हीं भी 4 उत्पादों पर 30 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।

द बॉडी शॉप की एंड ऑफ सीजन सेल, पर्सनल केयर में बड़े नामों द्वारा सबसे ज्यादा उत्सुकता के साथ इंतजार किये जाने वाले आयोजनों में से एक है और आज लगभग हर कोई पर्सनल केयर में दिलचस्पी रखता है। इस साल कंपनी ने सेल के स्तर को और बेहतर किया है और एवोकाडो बॉडी बटर और ब्लू कम एंड ग्लो ब्रिटिश रोज़ अल्टीमेट गिफ्ट जैसे उत्पादों की पेशकश आधे दामों पर की जा रही है, ताकि ग्राहक अपने चहेते पर्सनल केयर उत्पादों को स्टॉक कर सकें और एक स्किन-टास्टिक साल की शुरुआत कर सकें।

द बॉडी शॉप की स्किन-टास्टिक सेल में हर किसी के लिये कुछ न कुछ है! ब्रांड के काफी सारे उत्पाद वीगन सर्टिफिकेट वाले हैं और रिसाइक्लेबल पैकेजिंग में क्रूएल्टी-फ्री रहे हैं। इस प्रकार उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिये है।

स्किन-टास्टिक एंड ऑफ सीजन सेल अब द बॉडी शॉप की वेबसाइट (https://www.thebodyshop.in/) और कई शहरों में उसके स्टोटर्स पर लाइव है, जैसे कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, मैसूर, और उदयपुर। भारत के पश्चिमी भाग में सेल इनऑर्बिट वडोदरा, वीआर मॉल, सूरत, इनऑर्बिट मॉल, मलाड, विवियाना, ठाणे, कोरम मॉल, मुंबई, फोरम सेलिब्रेशन मॉल, उदयपुर और मुंबई के ओबेरॉय मॉल और आर सिटी मॉल में लाइव होगी। दक्षिण में सेल के लिये उत्पाद बेंगलुरु के गैलेरिया मॉल, ब्रूकफील्ड, इनऑर्बिट, ब्रिगेड ओरियॉन , आई एम जी मॉल, सेंट्रल 1, ओरियॉन ईस्ट में, चेन्नई के मरिना मॉल और फीनिक्स मार्केट सिटी में, मैसूर के फोरम सेंटर सिटी मॉल में, कोयंबटूर के कोचिन सेंटर स्क्वायर, कालिकट हिलिट मॉल और प्रोमो जोन मॉल में उपलब्ध होंगे। देश के उत्तरी भाग में द बॉडी शॉप की एंड ऑफ सीजन सेल दिल्ली के सेलेक्ट सिटी, पैसिफिक मॉल और वेगास मॉल में, लखनऊ के अमृतसर पीएमसी की ट्रिलियम मॉल में और लुधियाना की वेव मॉल में लाइव होगी। सेल के उत्पादों को कोलकाता की क्वेस्ट मॉल में भी खरीदा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular