Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeटिनशेड पर नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट...

टिनशेड पर नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों का हंगामा

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का नग्न शव शौचालय के टिनशेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान हाथ पर बने टैटू और घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिले कपड़ों के आधार पर रावतपार निवासी उदय चंद यादव के 32 वर्षीय पुत्र बब्बी उर्फ ऋषभ यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गांव के राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर शव पड़ा था।

सुबह शौच के लिए गए राजेंद्र यादव ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद उनके पुत्र रामप्रताप ने पीआरवी को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

साथ ही उसके हाथ में कंडोम फंसा हुआ मिला। शव से बदबू आने और चेहरे पर सूजन के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी और सीओ बांसगांव अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के साथ थाईलैंड में रहता था और पिछले महीने बहन की शादी में घर आया था। शादी के बाद उसके पिता वापस थाईलैंड चले गए थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो छोटे बच्चे—6 वर्षीय सार्विक और ढाई वर्षीय आस्विक—हैं।

थाने में परिजनों का हंगामा

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद करीब 200 ग्रामीणों और परिजनों ने थाना परिसर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें शव दिखाए बिना ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शव को रास्ते से वापस थाने लाकर परिजनों को दिखाया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular