Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeखून से लतपथ महिला का शव फांसी से लटका मिला। 

खून से लतपथ महिला का शव फांसी से लटका मिला। 

अवधनामा संवाददाता हिफजुर-रहमान
खेत में लगे पेड़ में महिला का शव मिलने से हड़कंप। 
महिला की हत्या करके शव फांसी में लटकाने की आशंका
हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र  में घर में सोई नवविवाहिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटका दिया। महिला की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मायके पक्ष ने सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नवविवाहिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद महिला के शव को फांसी पर लटका दिया गया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामला थाना कुरारा के उमराहट का है, जहां वंदना नाम की महिला की सोते समय किसी ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार उमराहट निवासी फूल सिंह निषाद के पुत्र सत्यम निषाद की शादी करीब दो साल पहले थाना क्षेत्र के गोकुल डेरा निवासी वंदना के साथ हुई थी। गुरुवार रात उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मौत के घाट उतारने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया।
मृतका के चाचा रामबाबू ने बताया कि भतीजी की मौत की सूचना पर आया हूं। यहां आकर देखा कि घर के हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है। उन्होंने बताया कि वंदना की शादी दो साल पहले सत्यम के साथ की थी। करीब एक साल की उसकी बेटी है। ससुरालियों ने ही भतीजी की हत्या की है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामलें में मृतका के सुसरालियों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पुलिस जुटी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular