Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshSaharanpurदशरथ मरण एवं भरत मिलाप की मार्मिक लीला का किया श्रेष्ठ मंचन

दशरथ मरण एवं भरत मिलाप की मार्मिक लीला का किया श्रेष्ठ मंचन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। नगर में मंचित रामलीलाओं में राम वनवास, दशरथ मरण, केवट लीला का सफल मंचन किया गया। इस दौरान राजा दशरथ के मार्मिक रूदन को देख हर किसी की आंखे छलक आयी। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधीपार्क द्वारा दशरथ मरण, केवट लीला सहित भरत मिलाप की मार्मिक एवम भावपूर्ण लीला का मनोहारी मंचन जगदीश भंडारी के सशक्त निर्देशन में किया गया। श्रवण की हत्या के श्राप से श्रापित राजा दशरथ के रूप में जगमोहन ने मार्मिक अभिव्यक्ति दी। जबकि कौशल्या, केकई, सुमित्रा ने भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। कुटिल मंथरा को भी पसंद किया गया। वन गमन के समय मल्लाह केवट द्वारा प्रभु श्री राम, लक्ष्मण एवम सीता के साथ संवादों को भी सराहा गया जिसमें प्रभु श्री राम के रूप में उद्धव कोटक, लक्ष्मण के रूप में अभी प्रताप सिंह एवम सीता के रूप में मुस्कान तथा केवट के रूप में विनोद को भी बेहद पसंद किया गया। भारत एवम शत्रुघन को ननिहाल मिथिलापुरी से अयोध्या बुलाकर उनके पिता की मृत्यु पर एवम पितातुल्य अग्रज श्री राम को वनवास की जानकारी पर भारत विलाप की मार्मिक प्रस्तुति से दर्शकों एवम कलाकारों की आंखे भी नम हो गयी। सशक्त संवाद अभिव्यक्ति सहित अभिनय की परिपक्वता भी कुशाग्र नैब की बेहद पसंद की गई। जंगलों में प्रभु श्री राम को ढूंढने के लिए भरत की व्याकुलता को कुशाग्र नैब ने सजीवता प्रदान करते हुए अपनी भावुक अभिव्यक्ति से भाई की भाई के प्रति स्नेह की पराकाष्ठा को उत्कृष्ट ढंग से प्रतुत करके दर्शकों को तालिया बजाने के लिए मजबूर किया। शत्रुघन के रूप में जतिन दुआ ने सशक्त अभिनय कर अमिट छाप छोड़ी। प्रत्येक दृश्य में जनता भावुक होती दिखी। प्रधान जोगेंद्र कुमार, महामंत्री सरदार गुरदीप सिंह बावा के मार्गदर्शन में विक्रांत सैनी, विपिन सलूजा,गगन भाटिया,ढिल्लन आदि ने व्यव्यस्था और अनुशासन बनाने में अहम भूमिका निभाई।संचालन विनय वत्स एवम रमेश चंद्र छबीला ने सशक्त रूप में किया। संगीत बृजेश कंसल एवम रूप सज्जा नितीश राजपूत को भी बेहद पसंद किया गया।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंद नगर मैदान पर श्री राम वनवास लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। वरिष्ठ निर्देशक वरुण शर्मा एवं निर्देशक पंडित मोहित वशिष्ठ के सशक्त निर्देशन में स्वयंवर के पश्चात दशरथ के दरबार में प्रभु राम के राज तिलक को वनवास में परिवर्तन कर देने वाली मंथरा के अभिनय में मा.राम स्वरूप सागर और कैकई के अभिनय में गोविंद कुमार ने सफलतापूर्वक कर दर्शकों को प्रसन्नता प्राप्त की। राजा दशरथ के रूप में पीयूष छाबड़ा एवं प्रभु राम के रूप में करन सब्बरवाल व लक्ष्मण के रूप में विपिन रोहिला भी आकर्षक लगे। कौशल्या दीपक जैन, सुमित्रा अर्चना एवं सुमंत के रूप में दीपक कुमार ने भी अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। कर्णप्रिय संगीत प्रेमचंद घाघट एवं ढोलक पर नरेश ने किया। रूप सज्जा संजय कुमार के पात्रों के अनुकूल रही। सभा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा महामंत्री स.सर्वजीत सिंह धीर, प्रबंधक स.पुनीत धीर, संयोजक वरुण शर्मा, उपाध्यक्ष विनय लाल सवई,कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा राजकुमार चौधरी,प्रभजीत सिंह, सनी गुलाटी, नीरज शर्मा, आकाश कुमार रिंकू जाटव, अजय स्नेही, आकाश स्नेही, सुनील कुमार निक्कू ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। मंच का सफल संचालन सभा संयोजक वरुण शर्मा एवं उपाध्यक्ष विनय लाल संवई ने संयुक्त रूप से किया।
मानवीय कल्याण समिति के तत्वाधान में लेबर कॉलोनी वेलफेयर सेंटर में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को राम बनवास लीला का मंचन हुआ। मंगलवार को संजू आर्यन के निर्देशन में साथी कलाकारों ने राम बनवास का सुंदर मंचन किया। कैकई के किरदार में गीता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पुर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल कृष्ण कालड़ा उर्फ पाली कालड़ा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने फीता काटकर किया। मानवीय कल्याण समिति के प्रधान राजकुमार त्यागी ने सभी अतिथियों का पटका और मोमेंटो देकर स्वागत किया।
इस दौरान कमेटी के प्रधान राजकुमार त्यागी, ठाकुर रामाशंकर सिंह, महामंत्री संदीप धीमान, राजेंद्र गुप्ता गर्ग, घनश्याम पंत, लक्ष्मी नारायण वर्मा, महिला अधिकार मंच की पुनीता गौतम, जुबली पार्क रामलीला के उपप्रधान राजकुमार नरूला, संदीप रावत, मांगेराम, अरुण त्यागी, हरिओम शर्मा, उमेश त्यागी, प्रमोद कपिल, विजय गुप्ता, सतीश चौधरी, संतोष का निरहुआ, उमेश प्रजापति समेत हजारों की भीड़ में दर्शक उपस्थित रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा माल गोदाम रोड परिसर मंे गत रात्रि दशरथ मरण व केवट लीला का उत्कृष्ठ भाव से भावुक मंचन किया गया। वही केवट के अभिनय में निर्देशक पंकज बजाज द्वारा पात्र के अनुरूप अपने सशक्त अभिनय व संवादो के उच्चारणांे को दर्शको द्वारा जोरदार उदघोषों से जमकर सराहा गया। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन सजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, महामंत्री पंकज बजाज, अमित यादव, लीला प्रभारी सन्नी शर्मा, हन्नी वर्मा, संजय फुटेला, मनोज चिटकारा, स.कुलवंत सिंह, यशपाल त्रेहान, निर्देशक विपिन सैनी, राजीव आनंद,मुकेश दत्ता, अमित सेठी, चिराग अरोड़ा, मनु ग्रोवर, संजय रोहिला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular