सफलता की ओर ले जाता है ट्रेनिंग का हर कदम -डा अमीता सिंह
डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैड मिंटन टूर्नामेंट बुधवार को सम्पन्न हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अमीता सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। मिक्स्ड डबल्स 40 प्लस आयु वर्ग में जितेंद्र शर्मा व मीता दास की जोड़ी विनर तथा विकास कुमार अग्रवाल व निशि अग्रवाल की जोड़ी रनर रही। मेंस डबल्स 40 प्लस में ऐश्वर्या यादव व विनय कुमार विनर रहे तथा जितेंद्र शर्मा व विकास कुमार अग्रवाल रनर रहे। वूमेन सिंगल 40 प्लस में मीता दास विनर, अर्चना सिंह रनर, व निशि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
मिक्स्ड डबल्स ओपन कैटेगरी में आलोक अग्रहरी व गौरी पांडे की जोड़ी विनर रही। वूमेंस डबल ओपन कैटेगरी में शगुन राय और तनिष्का सिंह की जोड़ी विनर रही तथा आकांक्षा शुक्ला व जिगमीत रनर रहे। मेंस डबल्स में आलोक अग्रहरि और आशुतोष सिंह की जोड़ी विनर रही, जबकि अजीत व कुलदीप रनर रहे। वूमेन सिंगल्स में शगुन राय विनर, आकांक्षा शुक्ला रनर व वैष्णवी तिवारी तृतीय स्थान पर रही।
बॉयज अंडर 13 में वीर विक्रम सिंह, अंडर 11 में अर्जुन सिंह, गर्ल्स सिंगल अंडर 11 में आद्या सिंह, गर्ल्स सिंगल-19 में नव्या सिंह, अंडर 17 में गौरी पांडे, गर्ल्स डबल अंडर 13 में आद्या व शिनाया की जोड़ी विनर रही। वही मिक्स डबल अंडर 17 में शुभ शर्मा, गोरी पांडे की जोड़ी विनर रही तथा दिव्या व नव्या की जोड़ी रनर रही। टूर्नामेंट में विनर, रनर व तृतीय स्थान पर सफल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ अमीता सिंह द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र, किट बैग, बैग पैक, उपहार व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में कुल 2 लाख के नकद प्राइज मनी वितरित की गई।
मैच जीतने और हारने के बाद हर खिलाड़ी को इसका विश्लेषण करना चाहिए। ट्रेनिंग का हर एक कदम खिलाड़ी को सफलता की ओर ले जाता है। खिलाड़ियों को मेहनती और ईमानदार होना चाहिए। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा अडिग रहना चाहिए।
डा अमीता सिंह
पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश





