Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeभव्य कलश यात्रा में जयकारे से गूंजा माहौल

भव्य कलश यात्रा में जयकारे से गूंजा माहौल

ग्रामसभा गेरमा में रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन

सिसवा(महराजगंज)। सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा गेरमा स्थित श्री अष्टभुजा देवी दुर्गा माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा की शुरुआत नगर पालिका सिसवा के खेखड़ा स्थल से हुई, जहां कन्याओं द्वारा पवित्र जल भरकर यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य रामरक्षा दास जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। यह यात्रा पूरे सिसवा नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधि-विधान से ज्योति प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य रामरक्षा दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को भी बढ़ावा देते हैं। यह महायज्ञ क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोठीभार थाने की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही, जिसमें एसआई लक्की पटेल, एसआई मनोज यादव, एसआई विंध्यवासिनी शुक्ला, कांस्टेबल पंकज यादव, दीवान रामदास सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, मुरलीमनोहर पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजेश यादव, परमानंद पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, आनंद शंकर पाण्डेय, राज पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, अमन पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, चंदन प्रजापति, सोनू कन्नौजिया, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular