Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarसहकारी समिति के सचिव की मनमानी किसानों की बुवाई ठप खाद के...

सहकारी समिति के सचिव की मनमानी किसानों की बुवाई ठप खाद के लिए परेशान ग्रामीण

आलापुर अम्बेडकरनगर ब्लाक रामनगर की साधन सहकारी समिति संदहा मजगवां में सचिव संतोष कुमार यादव की लापरवाही और मनमानी से क्षेत्र के किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं। पिछले 20 दिनों से सचिव चेक बुक जारी नहीं कर रहे, जिसके कारण किसान खाद नहीं खरीद पा रहे और रबी फसलों की बुवाई समय पर नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव आसपास के निजी खाद विक्रेताओं से सांठगांठ कर सप्लाई उन्हें कर रहे हैं, जबकि सहकारी समिति के सदस्यों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।पीड़ित किसान हरगुण प्रसाद (पुत्र स्वर्गीय सोमई राम), निवासी ग्राम खजुरिया, पोस्ट मजगवां, तहसील आलापुर, ब्लाक रामनगर ने बताया कि उनका खेत सिंचाई के बाद तैयार था, लेकिन खाद के अभाव में सूख गया और अब तक बुवाई नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा, “सचिव जी चेक बुक नहीं दे रहे। जब चेक बुक नहीं मिलेगी तो खाद कहां से लाएं? पूरे गांव के लोग परेशान हैं। अगल-बगल के डीलरों को खाद दे रहे हैं, हमें कुछ नहीं।” हरगुण प्रसाद का मोबाइल नंबर 8887554334 है। वे सहकारी समिति संदहा मजगवां के सदस्य हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सहकारी समिति से खाद सस्ते दामों पर मिलता है, लेकिन सचिव की वजह से किसान मजबूरन महंगे निजी विक्रेताओं से खरीदारी करने को विवश हैं या फिर बुवाई टाल रहे हैं। इससे फसल चक्र बिगड़ रहा है और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। कई किसानों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की मांग की है।जिला सहकारी विभाग के अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने और सचिव पर कार्रवाई की अपील की जा रही है। फिलहाल, क्षेत्र में असंतोष का माहौल है और किसान सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular