Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम विकास अधिकारी संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

ग्राम विकास अधिकारी संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

राजेश सिंह अध्यक्ष और कृपा शंकर शुक्ला महामंत्री हुए निर्विरोध निर्वाचित

सुलतानपुर।ग्राम विकास अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा सुलतानपुर का वार्षिक अधिवेशन रविवार को विकास भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।अधिवेशन की अध्यक्षता संरक्षक चंद्रभूषण तिवारी और गुलाब चंद्र मिश्र ने की,जबकि चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुई।सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है जिसमे राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, कृपा शंकर शुक्ला महामंत्री ऋषि मिश्रा प्रांतीय प्रतिनिधि, जितेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष,विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्रीमती सुमित्रा महिला उपाध्यक्ष,रमेश कुमार मौर्य संगठन मंत्री,सचिन कुमार गौड़ संयुक्त मंत्री,श्रीमती रंजना ऑडिटर।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती,ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular