Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeअखिल भारतीय स्तर का किन्नर सम्मेलन चलेगा एक दिसमबर से 10 दिसम्बर...

अखिल भारतीय स्तर का किन्नर सम्मेलन चलेगा एक दिसमबर से 10 दिसम्बर तक, देश भर के एक हजार किन्नर होंगे शामिल

हाजी जीनत मुस्करा और रमेश गुरू होंगे चरखारी संयोजक

7 दिसम्बर को एक हजार किन्नरों के साथ निकलेगी कलश यात्रा

महोबा चरखारी। किन्नर हाजी जीतन मुस्करा और रमेश कुमार चरखारी के संयोजन में अखिल भारतीय स्तर का किन्नर सम्मेलन 1 दिसमबर से 10 दिसम्बर तक होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रमेश किन्नर ने बताया कि सम्मेलन स्थानीय रत्ना पैलेसे में होगा जिसमे आंतरिक कार्यक्रमों के अलावा 7 दिसम्बर को विशाल कलाश यात्रा का आयोजन होगा।

दो दशक बाद बुन्देलखण्ड का दूसरा अखिल भारतीय स्तर का किन्नर सम्मेलन 1 दिसम्बर को चरखारी के रत्ना पैलेस में होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए किन्नर गुरू रमेश ने बताया कि सम्मेलन हाजी जीतन किन्नर मुस्करा के तत्वाधान में होना है। सम्मेलन का शुभारम्भ 1 दिसम्बर को किन्नरों के आगमन से होगा’ 2 दिसम्बर को से 6 दिसम्बर तक सर्वधर्म सभा का आयोजन रत्ना पैलेस में होगा। 7 दिसम्बर को एक हजार किन्नरों के साथ विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया है और कलश यात्रा महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर डयोढ़ी गेट’ झण्डा चौराहा’ मण्डी तिराहा होते रत्ना पैलेस तक पहुंचेगी जहां उसका समापन होगा।

8 एवं 9 दिसम्बर को किन्नरों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। सम्मेलन का समापन 10 दिसम्बर को किन्नरों के प्रस्थान के साथ होगा। रमेश किन्नर ने बताया कि 7 दिसम्बर को आयोजित कलश यात्रा में देश भर से आने वाले किन्नरों की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जबकि अन्य सभी कार्यक्रम इण्डोर होंगे जिसमें किन्नरों के अलावा अन्य का प्रवेश वर्जित होगा। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के किन्नर सम्मेलन कस्बा में चर्चा व कोतुहल का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular