सभी सचिव लौटे कार्य पर
विभिन्न मांगों को लेकर जनपद में चल रहा ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चरणबद्ध शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शासन से हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री नीतेश सिंह चन्देल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
जिला महामंत्री ने बताया कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं शासन के मध्य हुई संतोषजनक वार्ता के उपरांत मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025 को आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि यह आंदोलन 01 दिसम्बर 2025 से चल रहा था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन स्थगित होने के बाद अब सभी ग्राम विकास एवं पंचायत सचिव पूर्व की भांति अपने-अपने कार्यों पर लौट आए हैं, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में पुनः गति आएगी।





