Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर, अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्मनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के मजरे लोनियनवा में पारिवारिक विवाद में नशेड़ी पति ने बीते सोमवार अपनी पत्नी को लोहे की राड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था।। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को अभियुक्त विमलेश चौहान पुत्र परशुराम चौहान उम्र लगभग 40 निवासी ग्राम केशवपुर थाना सम्मनपुर जिला अंबेडकर नगर बरियावन बाजार में था। और कहीं भागने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोपहर 12: 35 पर बरियावन अकबरपुर रोड इंडियन मैरेज हाल के सामने से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर सम्मनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव, उप निरीक्षक रामसुमेर यादव, कांस्टेबल सुधीर अंचल, मयंक गुप्त मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular