Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी करने के अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

चोरी करने के अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

गोण्डा ।थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त शिवकुमार गौतम उर्फ गड्ढे पुत्र बच्चू गौतम को बाबाकुटी चौराहे से उर्दी गोण्डा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 1 जोड़ी पायल सफेद धातु की, एक जोड़ी बच्चों के कंगन सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु एवं कुल रु0 310/- नगद बरामद किये गये । दिनांक 1.4.2026 को वादी किशनचन्द्र पुत्र तिलकराम तिवारी गांव गोबरेपुरवा मौजा पिपरीमाझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी भाभी जो अम्बाला में अपने बच्चों के साथ रहती हैं, अपने घर की देखरेख हेतु चाबी वादी को देकर गई थी, दिनांक 1.4.2026 को सुबह घर खोलकर देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर से आभूषण व 2000/- रुपए किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गये थे।

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 2.4.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त शिवकुमार गौतम उर्फ गड्ढे पुत्र बच्चू गौतम को बाबाकुटी चौराहे से उर्दी गोण्डा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 1 जोड़ी पायल सफेद धातु की, एक जोड़ी बच्चों के कंगन सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु एवं कुल रु0 310/- नगद बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular