गोण्डा ।थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 06/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- लल्लन चौहान पुत्र बाऊर चौहान ग्राम भीखमपुर (निदूरा) थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम भीखमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी पवन चौहान पुत्र वाउर चौहान निवासी ग्राम भीखमपुर (निदूरा) थाना- वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 31.12.25 को विपक्षी भाई लल्लन चौहान पुत्र वाउर चौहान द्वारा जमीन के हिस्सेदारी के विवाद को लेकर प्रार्थी को गाली गुप्ता देकर मारपीट की है । वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 03.01.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त- लल्लन चौहान पुत्र बाऊर चौहान ग्राम भीखमपुर (निदूरा) थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम भीखमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।





