गोरखपुर । सहजनवा तहसील परिसर में पेयजल की सुविधा के लिए लगा आरो अधिवक्ताओं और फरियादियों को चिढ़ा रहा है। जिससे तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को शुद्ध पेयजल से वंचित होना पड़ रहा है। मजबूर में लोग 20 रुपए की डिस्टीलरी बोतल खरीद कर अपनी जेब ढीली करने को मजबूर है। ऐसा नहीं कि तहसील प्रशासन अंजाना है। सब कुछ तहसील प्रशासन के नाक के नीचे खराब पड़ा आरो चिढ़ा रहा है।
बताते चले कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2019 में सुंदरीकरण का जिम्मा लिया था। जिसके प्राक्कलन में पार्क और शुद्ध पेयजल के लिए आरो लगाना था। उस दौर में पार्क भी बना और आरो भी लगाया। लेकिन 6 माह में ही आरो ने जवाब दे दिया। तभी से वह खराब होकर मुंह बाएं खड़ा है। शिकायत के बावजूद अभी तक आरो की मरम्मत नहीं हो पाई। लगता है। और तहसील प्रशासन भी सब कुछ देखते हुए अंजान बना हुआ है।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। आरो की मरम्मत कराई जाएगी।