Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeथाना सिरसागंज व एसओजी पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले शातिर...

थाना सिरसागंज व एसओजी पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना सिरसागंज व एसओजी एवं सर्व लांस टीम ने 6 शातिर चोरों को तीन ट्रैक्टरों एवं अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख बावन हजार रुपए भी हुए बरामद

बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न अभियानों के अंतर्गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्र अधिकारी सिरसागंज प्रवीन तिवारी व एसओजी टीम ने 6 शातिर ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए एसपी ग्रामीण ने थाना सिरसागंज में प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों का एक दर्जन से भी अधिक ट्रैक्टर चोरों का गेग है
जिसमें मुखबिर की सूचना पर 6 शातिर ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य 6 अभियुक्तों की तलाश की जा रही जहां अभियुक्तों के कब्जे से तीन चोरी के ट्रैक्टर एक स्कॉर्पियो एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया है जिनके द्वारा रेकी कर फिरोजाबाद के साथ-साथ अन्य जनपदों मे टैक्टर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे वही शातिर अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख बावन हजार के साथ दो देसी तमंचा 315 बोर व 4 जिंदा कारतूस को बरामद कर बताया यह लोग ट्रैक्टरों को चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य काफी दूर के जनपदों में बेचकर पैसा कमाने का काम कर रहे थे जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर फरार अभियुक्त गणों की तलाश को लेकर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular