Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबाढ़ से सहमी तराई, जनप्रतिनिधियों ने किया बाढ़ग्रस्त इलाको का दौरा

बाढ़ से सहमी तराई, जनप्रतिनिधियों ने किया बाढ़ग्रस्त इलाको का दौरा

बाराबंकी। सरयू नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से तराई के हाल बेहाल हो चले हैं। नदी इस समय खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर बह रही है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। पीड़ित लोगों का हाल जाने के लिए आज जनप्रतिनिधियों ने भी कई इलाकों का दौरा किया व राहत के लिए अधिकारियों से बात की।
तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम हेतमापुर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने किया। सांसद श्री रावत ने हेतमापुर के बंधे पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर राहत सामग्री व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत सांसद श्री रावत ने बाढ़ पीड़ितों को राहत स्वरूप लंच पैकेटों का वितरण भी किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुशील, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायन, पूर्व प्रमुख आशीष सिंह, किसान मोर्चा जिलामंत्री रामानन्द वर्मा, शिवकुमार शर्मा, सौरभ शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
रामनगर विधानसभा के विधायक व पूर्व मंत्री फ़रीद महफ़ूज़ किदवई ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। दो दिन पूर्व हुई भारी बारिश के चलते राम नगर छेत्र में आई बाढ़ के चलते विधायक फ़रीद ने हेतमापुर बंधे, सकतापुर, अकौना, पर्वतपुर, गाय घाट, बाबूरिहा पहुँच कर पीड़ितों का हाल जाना साथ ही स्टीमर पे बैठ के बाढ़ का जायज़ा लिया। उन्होंने बाढ़ संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ताकार बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद के लिए निर्देशित किया। बाढ़ पीड़ितों को खाने, आने -जाने के लिये नाव, पशुओं के लिये भूसा -चारा तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात स्वर्गीय देशराज वर्मा की तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता फैज़ान किदवाई, नि ब्लॉक अध्यक्ष पारस चौहान,बलराज सिंह ,बल्लू, ताहिर प्रधान,वसीम प्रधान,मारूफ नेता,उमाशंकर वर्मा, राजेश वर्मा,डॉ लक्ष्मी नारायण,डॉ सत्यवान वर्मा, शाबान अहमद,निसार अहमद, अर्जुन वर्मा आदि समेत काफी समाजवादी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
फ़ोटो न 4
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular