Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ तहसील समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ तहसील समाधान दिवस का आयोजन

समाधान दिवस के आयोजन पर आये कुल 33 प्रार्थना पत्र जिसमें पूर्ति-05 प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारित

बांसी सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील बांसी़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तहसील बांसी़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बांसी़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुभाष द्वारा शिकायत किया गया कि उसके द्वारा भूमि का बैनामा लिया गया था जिस पर लेखपाल श्रवण कुमार द्वारा गलत रिपोर्ट लगाया गया है तथा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।

जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्देश दिया तथा साथ ही साथ विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने का भी निर्देश दिया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 33 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-15, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-04, विकास-02, अन्य-12 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पूर्ति-05 प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, तहसीलदार बांसी पियुस श्रीवास्तव तहसील बांसी़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular