Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहसील विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

तहसील विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील विधिक साक्षरता शिविर विशेष रूप से, समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को कानूनी सहायता प्राप्त करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में सक्षम बनाने का एक प्रयास है। इसी क्रम में तहसील सेवा समिति डुमरियागंज द्वारा तहसील विधिक साक्षरता शिविर एवं विकलांग शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में मंगलवार को किया गया। जिसमें बच्चों को तमाम विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण का भी आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकलांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने अभिभावकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की ताकि इसका लाभ समय-समय पर बच्चों को मिल सके।

अंत में उन्होंने कहा कि विकलांग बच्चों की पहचान करना, उनके स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक चिकित्सा को बढ़ावा देना और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाना शिविर का उद्देश्य है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विकलांग शिविर में डुमरियागंज विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शिविर में बच्चों को लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी विद्यालय स्तर पर किया जाता है। शिविर में विशेष शिक्षक गणेश गौड़, अंशिका श्रीवास्तव, नसीम अहमद, धर्मराज दुबे ,अमित मिश्रा ,प्रेम प्रकाश चौबे ,मुस्ताक अहमद ,विनोद कुमार, फखरुद्दीन ,सुनील कुमार, अतहर आलम ,अभिभावक दुर्गेश कुमार ,उमेश कुमार, रेनू आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular